Friday, July 18, 2008

कहानी एक पतंग की..

आज सुबह समीर जी की पतंग वाली पोस्ट पढ़ी... तो अपनी लिखी एक रचना याद आ गयी.. तो सोचा क्यो ना आपको पढ़वा दी जाए.. ये कहानी भी एक पतंग की ही है



रोज़ गगन में हज़ारो पतंग
के साथ वो भी उड़ती थी..
लहराती मचलती.. आसमानो से
बातें करती हुई...

इक डोर थी जो उसको थामे रखती थी
डोर से बंधी वो पतंग..
ऊँचाइयो में गोते लगा कर
लौट आती थी...

इक शाम एक एक कर सारी
पतंगे उतर गयी थी...
इक्का दुक्का पतंगे थी
और वो भी बहुत दूर..

अचानक कही से एक पतंग आई
काले माँझे वाली...
उसके इरादे कुछ नेक नही लगे
वो गोते खाने लगी..

पतंग उलझ पड़ी काले
माँझे से.. पूरा दम लगाया
डोर ने भी हिम्मत ना हरी
काले माँझे से पतंग को छुड़ाया

काल माँझा भी कहा हारता
फिर से लौटा... और ऊपर गिरा पतंग के
.. बेचारी पतंग दर्द से
छ्ट-पटा उठी..

रोई, गिडगिड़ाई, मगर काले माँझे
का दिल नही पिघला..
लहुलुहान सी पतंग हो गयी बेचारी
और अपनी हिम्मत हारी..

थकि प्यासी.. निढाल सी
हो चली थी.. वो पतंग
शाम की सर्द हवाओ में
कोयले सी जली थी..वो पतंग

जिसके भरोसे ऊँची उड़ान भरी थी
वो डोर तो कब की टूट चुकी थी..
काले मॅन के मांझो की दुनिया में
एक और पतंग लुट चुकी थी...

-------------------------

21 comments:

  1. काला मांझा हो या भूरा .....पतंग को तो आसमान में उड़ना ही पड़ेगा.......तेज हवा हो या ना हो.

    ReplyDelete
  2. patang ki to hasti hi mit jaye gar udan na ho usmein...ek ghutan si baaki reh jaaye...

    ReplyDelete
  3. जिसके भरोसे ऊँची उड़ान भरी थी
    वो डोर तो कब की टूट चुकी थी..




    लगता है पतंगों का नशा सर चढ़ कर बोलने लगा है :) अच्छी लगी आपकी रचना

    ReplyDelete
  4. kaale maanjhe ke dar se kahin patang udna bhool jaayegi?

    use aur oonchi udaan bharni hai. aapki kavita ne sochne par majboor kar diya hai.

    is rachna ke liye badhai

    ReplyDelete
  5. kab tak yu hi kale manje wale ghago se patang haarti rahegi..kabhi jita bhi do...

    ReplyDelete
  6. उड़न तश्तरी की रचना भी अच्छी लगी और यह भी। पतंग की लहराहट में आकर्षण है!

    ReplyDelete
  7. अजी गजब ढा दिया। कुश का यू पतंग उडाना भा गया।

    ReplyDelete
  8. कि प्यासी.. निढाल सी
    हो चली थी.. वो पतंग
    शाम की सर्द हवाओ में
    कोयले सी जली थी..वो पतंग

    lagat hey jesse ye har kissi ki ye roz ki kahani hey!!
    NICE

    ReplyDelete
  9. समीर जी की पोस्ट पर सटीक टिप्पणी की है आपने अपनी इस रचना के माध्यम से...बहुत खूब.
    नीरज

    ReplyDelete
  10. बहुत अच्छी रचना !
    घुघूती बासूती

    ReplyDelete
  11. bahut achhi kahani lagi,......
    waise about me me jo aapne likha hai,usne mujhe chamatkrit kiya.....

    ReplyDelete
  12. वाह!! बहुत कायदे से भाव उकेरे हैं-बेहतरीन. रचना पसंद आई. बधाई.

    ReplyDelete
  13. हमेशा की तरह संवेदना जगाती रचना...
    यहाँ भी आप मात खा गए... पतंग को फिर लुटा हुआ कह गए....काला मांझा काल का दूत भी हो सकता है.... जीवन की डोर कभी तो टूटेगी..ऐसा क्यों न सोचा :(

    ReplyDelete
  14. कुश रँगोभरी पतँग की मुक्त गगन पर उडान भरती कविता पढकर खुशी हुई
    काले माँझेवाले का मुँह काला !! :)
    - लावण्या

    ReplyDelete
  15. achchi lagi ye kavita....kale maanjhe se aapne kale man ke logon ko jodne ki koshish ki . lekin ant mein happy ending kyo nahi kiya kale maanjhe ko harakar. :)

    ReplyDelete
  16. ek aur khoobsoorat rachana..jisme kai aur arth chhupe hai...

    likhne le liye badhai...

    likhte rahe..

    ReplyDelete
  17. थकि प्यासी.. निढाल सी
    हो चली थी.. वो पतंग
    शाम की सर्द हवाओ में
    कोयले सी जली थी..वो पतंग

    जिसके भरोसे ऊँची उड़ान भरी थी
    वो डोर तो कब की टूट चुकी थी..
    काले मॅन के मांझो की दुनिया में
    एक और पतंग लुट चुकी थी...


    बहुत सुंदर,क्या कहूँ,एक अलग अंदाज़ दिखाती हुयी....बहुत खूब

    ReplyDelete
  18. बहुत अच्छी कविता है.

    ReplyDelete
  19. बहुत ही सुन्दर कविता हे,

    ReplyDelete
  20. patang pasand aayee. khula aasman or umeedon ki udaan. kaale manjhe ka dar.phir bhi hawa main terane ka moh. bahut khoob. kush bhai. lage rahiye

    ReplyDelete

वो बात कह ही दी जानी चाहिए कि जिसका कहा जाना मुकरर्र है..