Friday, March 6, 2009

जब ब्लोगरो ने खेली होली..

टॉम कहे चलो होलियाए
डिक कहे चलो होलियाए
हैरी कहे चलो होलियाए
हम कहा चलो हम भी होलियाए..

उपरोक्त पंक्तियो का किसी भी घटना या किसी व्यक्ति से संबंध है तो सही.. पर किस से है ये पता नही चल पा रहा है.. पता चलते ही आपको सूचित किया जायेगा..


तो जी बात ऐसी है.. कि कल शायद हम खिसकले अपनी जन्मभूमि जोधपुर क़ी ओर.. और लौट कर तो होली बाद ही आएँगे.. तो फिर होली खेलने का चानस कैसे जाने दे.. तो हमने फ़ैसला किया है.. क़ी हम एक ठेला लेकर उसमे गुलाल सुलाल डालकर जा रहे है होली खेलने.. कहाँ? अजी ब्लॉगीवूड़ में.. तो आप हो जाइए तैयार.. हम आ रहे है ठेला लेकर..

ठेले में हर तरह के गुलाल लेकर होली खेले रघुवीरा टाइप गाना गाते हुए हम जा पहुँचे शिव कुमार मिश्रा जी के यहाँ.. मिश्रा जी बैठे बैठे गुझिया बना रहे थे.. हमे देखते ही बोले "कूस (कुश) कैसे हो भई?" हमने कहा जी मेल मिलाप तो होता रहेगा.. पर आप आज बचेंगे नही.. ये कहके हमने उनके माथे पर तिलक लगा दिया..

हमको तिलक लगाता देखते ही अनिल पुसदकर जी आ गये.. आते ही गरजे अरे भई ये क्या? तिलक क्यो लगा रहे हो पानी से खेलो.. कोई सुखी होली नही चलेगी.. हमने कहा ऐसी बात नही है अनिल जी होली तो अपुन भी पानी से खेल ले.. पर क्या है क़ी मंदी है थोड़ी पहले ही.. रंग उतारने में जो साबुन लगेगा वो बड़ा महंगा पड़ेगा..

हमारी बात मानकर वो भी साथ में हो लिए.. ओर हम पहुचे ज्ञान जी के घर.. बाहर छोटे छोटे पिल्ले बैठे थे.. हमने उनसे बचते बचाते घंटी बजाई.. अंदर से आवाज़ आई कौन? अपने मिसिर जी बोले भैया मैं,आपका लक्ष्मण.. इतना सुनते ही ज्ञान जी बाहर आए ओर हमने गुलाल लेकर उनके गालो पर लगाया.. वो बोले अरे ये कही नकली गुलाल तो नही.. हिन्दुस्तान में प्रति वर्ष तीनसौ क्विंटल नकली गुलाल का उत्पादन होता है.. अगर क्रम यही रहा तो.... हमने बात बीच में ही काटी अरे सर जी आप क्यो चिंता करते है.. स्किन को कुछ हो भी गया तो अपने डा अनुराग कब काम आएँगे... आख़िर हमारे लिए ही तो वो डर्मेटोलॉजिस्ट बने..

हमारी बात मान कर ज्ञान जी भी हो लिए हमारे साथ.. ओर दोनो हाथ जेब में डालकर चल पड़े .. डा अनुराग बाहर बैठे मिल गये हमको.. हमने पूछा डा साहब बाहर क्या कर रहे है.. तो उन्होने कहा..
रोज़ ज़िंदगी लिख देती है फ़लसफ़े
ईमान क़िस्सो में भी अब नही मिलते

आईने में एक शख्स नज़र आता है मुझे...

मिसिर जी ओर ज्ञान जी एक दूसरे क़ी तरफ देखने लगे.. हम आगे गये ओर उनके माथे पर तिलक लगाया.. डा साहब बोले होली तो हम होस्टल में खेलते थे अब तो केवल रस्म अदायगी होती है.. पर हम तो ऐसे नही खेलेंगे .. इतना बोलके उन्होने पास में पड़ी कलर वाले पानी क़ी बाल्टी हमारे ऊपर डाल दी.. ये देखते ही अनिल जी खुश हो गये.. बोले साधु वाद आपको..

साधु वाद क़ी बात आते ही हम समीर जी के घर क़ी ओर निकले.. ज्ञान जी ने कहा उनके लिए एक्स्ट्रा गुलाल लेना पड़ेगा.. तो ओर गुलाल लिया गया.. जैसे ही समीर जी के यहा पहुँचे तो पता चला वो तो पहले ही होली खेल रहे थे.. सभी जबलपुर भाइयो के साथ.. वही हमे महेंद्र मिश्रा जी, बवाल भाईसाहब सब मिल गये.. सबने एक दूसरे को रंग लगाया.. समीर जी बोले अब तो हम कुछ सुनाएँगे होली पर..

कभी ना भूलना यार मेरी बोली
त्योहारों में एक ही त्यौहार है होली
त्योहारों में एक ही त्यौहार है होली
तो फिर चल पड़ी है यारो क़ी टोली..

सभी बहुत उम्दा, वाह, सुंदर अभिव्यक्ति टाइप कहने लगे.. इतने में अनूप शुक्ल जी सड़क के उस तरफ से आते दिखे.. हमने कहा आप वहा क्या कर रहे थे.. वे बोले समीर जी के गाना ख़त्म करने का इंतेज़ार..

ओर सभी ठहाका मार कर हंस पड़े.. समीर जी भी मुस्कुराने लगे ओर मुस्कुराते हुए उन्होने अनूप जी के गाल खींचते हुए कहा ''यू नॉटी बॉय" इस पर अनूप जी बोले अजी हम कहा नॉटी बॉय है.. नॉटी बॉय तो अभी टंकी पर बैठा है..

इतने में मिसिर जी बोले अरे भई टंकी से उतारो उसको वरना कही टंकी के पानी में रंग वॅंग मिला दिया तो शाम को सोडे से काम चलाना पड़ेगा.. ओर सभी पहुँच गये विवेक बाबू को पकड़ने टंकी पर..

सबने रिकवेस्ट क़ी पर विवेक नीचे नही उतरे.. तब अपने अनुराग जी ने कहा अरे ये नीचे पाँच का सिक्का किसका पड़ा है.. इतना सुनते ही विवेक बोले अरे शायद मेरा गिर गया होगा.. रूको मैं अभी लेता हू.. ओर जैसे ही वो नीचे आए सबने उनको रंग दिया.. समीर जी भी आगे आए ओर विवेक के माथे पर रंग लगाया ओर गले मिलते हुए बोले हेप्पी होली...

इतने में अमर कुमार जी आ गये.. बोले यार मेरी कॉफी अटका के कहा चले गये तुम .. हमने कहा डा साहब कॉफी भी पिलाएँगे.. पहले होली तो मना ले.. इतना बोलके सबने एक एक करके डा साहब को रंग लगाया.. ज्ञान जी बोले भई मैं तो गले मिलकर बधाई दूँगा.. ओर दोनो ने गले मिलकर एक दूसरे को बधाई दी..

बधाई चल ही रही थी.. इतने में किसी कुत्ते के भोंकने क़ी आवाज़ आई.. ज्ञान जी बोले कही मेरे घर के पिल्ले पीछे पीछे तो नही आ गये.. पर ऐसा नही था.. ये तो अपना बीनू फिरंगी था. जो भोंक भोंक कर शायद ये कह रहा हो क़ी बा अदब बामुलाहिजा होशियार.. ठगो के सरदार पहेलियो के असरदार ताऊ पधार रहे है..

ताऊ अपनी रामप्यारी पर बैठे सबपर गुलाल फेंकते फेंकते आ रहे थे.. जैसे पास में आए सबने मिलकर ताऊ को पकड़ लिया ओर खूब गुलाल लगाया.. ताऊ क़ी ही दूसरी भैंस पर बैठा था अपना पी डी.. जब हमने कहा नीचे उतरो तो बोला हमारी टाँग में सूजन है.. इसलिए नही आ सकते.. सबने कहा कोई बात नही ओर सबने पी डी को भैंस पर बैठे बैठे ही रंग लगा दिया..

इतने में अपना अभिषेक आ गया.. आते ही अभिषेक ने कहा आप क़ी गिनती तो बढ़ती जा रही है.. समय के हिसाब से अगर मैं लोगो का गुना करू तो थोड़ी देर में यहा ओर लोगो आने वाले है.. ओर दिल से दिल क़ी जोड़ तो बहुत रंग लाएगी.. इस पर समीर जी बोले यार तुम यहा भी गणित ले आए.. आज तो होली है.. इतना बोलके समीर जी ने अभिषेक को रंग लगाया..

सब ये हल्ला कर ही रहे थे.. क़ी रचना जी आ गयी.. गुस्से में बोली.. आप सब पुरुष लोग अकेले अकेले होली खेलने आ गये.. कम से कम आज तो हम महिलाओ को समानता का अधिकार दे दीजिए.. इस पर डा अमर कुमार जी बोले अजी अधिकार तो आपका है ही मांगिए मत छीन लीजिये.. ओर सभी ठहाका मार के हंस पड़े.. हमने भी रचना जी को गुलाल लगाया.. वे बोली बाकी क़ी भी सब बहनिया साथ ही है..

इतना कहते ही सभी लेडीज़ ब्लॉगरणिया भी आ गयी.. ताऊ जी भैंस के पास खड़े होकर बोले.. सु.सीमा जी कही दिखाई नही दे रही है.. इतना सुनते ही सबने एक बार फिर ठहाका लगाया... समीर जी बोले क्यो ताऊ आते ही अपने संपादको को ढूँढने लगे अपने दोस्तो को भूल गये.. भाटिया जी ओर योगेंद्र मौदगिल जी के बारे में तो पूछा ही नही..

ताऊ बोले अरे ऐसी बात नही है.. वो तो कब से वहा बैठकर ठंडई बना रहे है.. वो भी जर्मन स्टाइल में.. ये सुनते ही होली का रंग दुगुना हो गया..

भीड़ में हमे एक लंबा साया दिखा.. जब गौर से देखा तो पता चला रंजना भाटिया जी थी.. हाथ में अमृता प्रीतम क़ी किताब लेकर आई थी.. इस पर कंचन जी बोली बोली अरे रंजू जी आप यहाँ पर भी अमृता जी को साथ ले आई..

ममता जी बोली अरे तो क्या हो गया. इसी बहाने अमृता जी भी हमारे साथ होली खेल लेगी.. तभी पीछे से पूजा चिल्लाई अरे सब लोग मुझे तो भूल ही गये.. मैं भी तो हू यहाँ.. इतना सुनते ही सबने देखा पी डी भैंस से उतर चुका है.. सबने पी डी को वापस भैंस पर बिठाया..

किसी ने कहा गुलाल ख़त्म हो गया.. ये लो आ गया गुलाल.. सबने मुड़कर देखा तो अरुण पंगेबाज जी आ गये थे साथ में वकील साहब दिनेश जी भी थे.. उनके आते ही एक सकारात्मक उर्जा का संचार हुआ.. सब लोग खुश हो गये.. तरह तरह के गुलाल आ गये थे. .सबने एक दूसरे को रंग लगाया..

ओर सब साथ मिलकर चल पड़े अरविंद मिश्रा जी के घर.. जैसे ही उनके घर पहुँचे तो देखा मिश्रा जी घर पर देव डी फिल्म देख रहे थे.. सबने उनको वही पकड़ लिया और गुलाल लगा दिया.. उनके माथे से लेकर गर्दन और हाथ से आते आते उनके पाँव तक गुलाल दिया.. वो बोले यार पूरे शरीर पर रंग लगा दिया.. अब तो दोबारा पर्यवेक्षण करना पड़ेगा..

इस तरह वो भी हमारी टोली में शामिल हो गये.. इतने में कोई बोला अरे मसिजीवी परिवार तो कही नज़र नही आ रहा.. उनके घर पहुँचे तो पता चला आज चिट्ठा चर्चा करने क़ी बारी उनकी थी.. तो वो आपस में तय नही कर पा रहे थे क़ी कौन चर्चा करे..

अनूप जी बोले इसमे कौनसी बड़ी बात है.. आप अख़बार में आपका भविष्यफल पढ़ लीजिए क़ी आज आपके भविष्य में चर्चा करना लिखा है क़ी नही.. इस पर मसिजीवी जी ने ज़ोर से ठहाका लगाया.. हालाँकि वो रंगे हुए चेहरो में पहचान नही पाए.. संगीता पूरी जी भी हमारे साथ थी.. पर संगीता जी ने कहा.. परिवार में हँसी ठिठोली नही होगी तो कहाँ होगी.. ज़रूरी थोड़े ही है क़ी परिवार में सबकी सोच समान हो.. आज तो होली है.. रंग लगाओ ओर खुशिया मनाओ..

इतना सुनते ही सब ज़ोर से बोले होली है.. नीलिमा जी और सुजाता जी सबके लिए पकोडे लेकर आ गये.. सबने पकोडे खाकर ही आगे जाने का प्रोग्राम बनाया..

पकोडे खाने के बाद सभी बाहर निकले ही थे क़ी सामने से पुलिस क़ी जीप आती हुई दिखाई दी.. ताऊ जी पीछे हो लिए उन्हे लगा गोटू सुनार पुलिस लेकर आ गया.. पर जब देखा तो उसमे से पल्लवी जी निकली. पल्लवी जी उतरते ही बोली अरे आप लोग कहाँ गायब थे मैने सब जगह देख ढूँढा आपको..

समीर जी बोले.. अरे हम तो यहा बैठे पकोडे खा रहे थे.. खैर अब आ ही गयी तो होली तो खेल ही लेते है.. पी डी ने फिर नीचे उतरने क़ी कोशिश क़ी पर सबने वापस भैंस पर बिठा दिया..

पल्लवी जी के आते ही माहौल और जम गया.. उन्होने आते ही जोरदार गाना गया.. रंग बरसे भीगे चुनर वाली.. ओर सभी ने उस पर डांस करना शुरू किया.. ज्ञान जी तो दोनो हाथ उठाकर डांस कर रहे थे.. अनुराग जी ने भी समीर जी के साथ ठुमके लगा लिए.. मिसिर जी और ताऊ पत्नग उड़ाने वाली स्टाइल में नाच रहे थे.. लेडीज़ गेंग ने घूमर शुरू कर दिया.. अनूप जी नागिन स्टाइल वाला डांस करने लगे.. अनिल जी और वकील साहब भी कहा पीछे रहने वाले थे.. अरुण जी और मसिजीवी भी जोश में आ गये.. अभिषेक और हम ढोलकी पे थाप देने लग गये..हमारे साथ अमर कुमार जी भी आ गये..

पी डी भैंस पर बैठे बैठे ही डांस कर रहा था.. कुल मिलकर पूरा मस्ती का माहौल था.. सभी होली के रंगो में घुल गये थे.. ओर बड़ी धमाकेदार परफॉर्मेंस चल रही थी..

तभी वहा पर सुशील कुमार छौक्कर ओर सिद्दार्थ शंकर त्रिपाठी जी भी आ गये.. आते ही बोले अकेले अकेले डांस हो रहा है.. हम भी करेंगे.. ओर वे भी हो लिए साथ में.. सबने सुशील जी से पूछा.. बिटिया कहा है? तो उन्होने कहा वो तो वहा आदित्य, लवीजा ओर मिष्टी के साथ होली खेल रही है... इतना सुनते ही सब वहा निकल पड़े.. आदि पलटी मार मार कर होली खेल रहा था.. लवी बिटिया बुढ़िया के बाल खा रही थी.. ओर मिष्टी बिटिया नीरज जी के कंधे पर बैठ के डांस कर रही थी..

वहा पहुँचते ही नीरज जी ने होली पर अपने गुरु प्राण साहब क़ी रहनुमाई में लिखी हुई ग़ज़ल सुना दी सबको..

ब्लॉगर गण मिलकर आज मना लो होली
जब फ्री हो जाओ तो आ जाना खोपोली..

सबने मिलकर नीरज जी को रंग लगाया.. सबको इस तरह से खुश देखकर लावन्या जी को अपने बचपन के दिन याद आ गये जब वे अमिताभ बच्चन ओर लता जी के साथ होली खेला करती थी.. लेकिन मीनाक्षी जी ने उन्हे कहा अरे ब्लॉगर बच्चन नही है तो क्या हुआ.. दूसरे तो ब्लॉगर है.. इतना सुनकर लावन्या जी बोली बिल्कुल सही कहा..

ओर सब हंसते हँसते जा पहुंचे ब्लॉगवानी के ऑफीस वहा पहुँचते ही मैथिली जी और सिरिल बाबू आ गये पकड़ में सबने उनको रंग लगाया.. और ब्लॉगवानी साईट बनाने के लिए धन्यवाद दिया.. जिसके कारण आज सभी लोग एक परिवार से लगते है..

बस फिर वही ब्लॉगवानी के ऑफीस में भाटिया जी और मौदगिल जी ठंडाई लेकर आ गये ओर सबने खूब छककर ठंडाई पी.. अंत तक गज़लो का, गीतो का.. डांस का दौर चलता रहा.. ओर सभी एक दूसरे को होली क़ी शुभकामनाए देते रहे..

सबसे आख़िर में मैने सबसे कहा.. आप सभी को रंगो के इस पर्व क़ी बहुत बहुत बधाई.. ये होली आपके जीवन में नये रंग लेकर आए.. इस होली पर जम कर होली खेले.. अपने घर के बच्चो को इस त्योहार का महत्त्व बताए.. होली पर केमिकल युक्त रंगो का प्रयोग ना करे.. होली सूखी खेले या गीली.. पानी का कम से कम उपयोग करे.. इसी के साथ आप सभी को होली की अग्रिम शुभकामनाये..

Wednesday, February 25, 2009

कॉफी विद कुश एक बार फिर से

cwk

दोस्तो.. फिर से हाज़िर है आपका अपना ब्लॉग कॉफी विद कुश सीजन टू में..

वो भी एक नयी थीम के साथ.. " टोस्ट विद टू होस्ट.." जी हाँ यही है.. कॉफी विद डबल तड़का... जिसमे मेरे साथ होस्ट करेंगे... नज्मो के जादूगर.. डा. अनुराग आर्य.. और पहले ही एपीसोड में हमारे मेहमान होंगे.. अपनी अदभुत लेखन शैली और उम्दा टिप्पणियो के लिए प्रसिद्ध डा. अमर कुमार...

मैं तो सोच सोच के परेशान हो रहा हूँ की दो होस्ट मिलकर मुझसे कैसे कैसे सवाल पूछेंगे.. एक होस्ट ने तो पहले ही कह दिया है.. उनकी कॉफी बड़ी स्ट्रॉंग है.. अब इस स्ट्रॉंग कोफ़ी से कैसे निपटा जाए आप ही कोई उपाय बता दो..

वैसे भूलिएगा मत देखना की दो होस्ट के बीच में फँस के कैसे हमारा टोस्ट बनता है..



होशियार हो जाइए.. हमारी कॉफी बड़ी स्ट्रॉंग है.. हम ऐसे ही नही छोड़ने वाले... कॉलेज के दिनो में हम भी ऐसा ही एक प्रोग्राम चलाते थे.. जिसका नाम था 'आइए कुछ देर रु ब रु बैठे' बस अब फिर से वो याद ताज़ा हो गयी..

देखते है कॉलेज वाला वो रोमांच फिर से जगा पाते है या नही.. आप भी देखिए..


पिछले साल जिन्होने कॉफी पी थी हमारे साथ वो बच गये.. क्योंकि इस बार तो मामला संगीन है.. दो दो होस्ट के बीच टोस्ट बनने की नौबत भी आ सकती है.. वैसे इस बार आपको ढेर सारा रोमांच मिलने वाला है.. इस बात की गारंटी है.. आख़िर हमने भी अच्छे अच्छे को कॉफी पिला दी है..

तो फिर क्या सोच रहे है.. हो जाइए तैयार.. सीजन टू के लिए..

बस हो जाइए तैयार... फिर से एक बार आ रहा है कॉफी विद कुश



यदि आप भी डा. अमर कुमार जी से पूछना चाहते है सवाल तो टिप्पणी में लिख भेजिए..

Tuesday, February 17, 2009

व्हीलचेयर वाली लड़की..

आसमान खाली खाली सा केनवास है.. जब हम मुस्कुराते है तो कितने रंग भर जाते है इसमे.. उन रंगो को अपनी हथेली में लेकर देखना कभी.. कितने ज़ज्बात मिलेंगे..

हर एक ज़ज्बात जैसे सीप का एक मोती.. मगर छुना मत उसे.. कहते है छुने से वो ओझल हो जाते है.. ये मोती उन चीज़ो में शुमार है जो सिर्फ़ शिद्दत से महसूस करने के लिए होती है........... तब जब आप किसी दोपहरी में लोन में बैठे कॉफी पी रहे हो... हाथ में आपके कोई किताब हो और वो पन्ना जिसको किनारे से आपने थाम रखा है.. अब पलटा कि तब पलटा..पन्ना पलटने के साथ ली गयी कॉफी के एक घूंट की गर्माहट जब सूरज कि किरणों से मिलकर तपिश पैदा करती है तब ये आग भी एक सुकून देती है..

ऐसा लगता है किताब में गहरे तक उतर गये है हम.. शायद ऐसे ही किसी एहसास को आत्माओ का मिलन कहते है.. वो आत्माए जो शरीर के ना रहते हुए भी रहती है कहीं.. यादो की तरह.. बस आती जाती रहती है.. दिल के रास्तो से.. जहाँ न सरहदे है न दिवार कोई.. बस चले आता है.. हर कोई ..बंदिशो के बिना.. प्यार और सिर्फ़ प्यार लेकर.. प्यार को यू ही तो नही पाक कहा जाता है..

प्यार तो बस पाक होता है ठीक उस ईश्वर कि तरह.. जो साथ नही रहकर भी साथ होने का एहसास करा जाता है.. तब भी जब हम किसी अकेली पहाड़ी पर ढलते हुए सूरज को देखते रहते है.. जब वो शाम के आँचल का एक छोर पकड़ कर सहमा सा उतर जाता है पहाड़ी के पीछे..

यही वो पल है जब दिल के किसी एक कोने में तितलिया उड़ती है.. फूल खिल जाते है.. बारिश कि बूंदे छप छप की आवाज़ करती है.. ऐसा लगता है.. दिल में उठने वाली हर आवाज़ को शब्द देकर बिखेर दू आसमान में और चुन लू एक कविता अपने लिए..

मगर सब कुछ हमेशा ऐसा ही नही रहता.. सूरज को थामने की कोशिश भी कर लो फिर भी डूब जाता है.. कविता क़िस्से कहानिया तब जीभ निकल कर चिढाती है.. जब एक आवाज़ कानो में आती है..

तुम कैसे ये कर पाओगी..?

एक ऐसा सवाल जो जिस्म पर चमड़ी के साथ चिपक गया है.. कितना भी रगड़ लु नही उतरता.. फलक का एक छोर ले जाकर दूसरे छोर से भी मिला दू.. तो भी अगली बार ये आवाज़ कही कानो में गूँज ही जाएगी.. ठीक उसी तरह से जैसे पहाड़ी दलानो से लौटकर आती है आवाज़..

प्रतिध्वनि.. कहते है शायद उसे..

फ़ोन बजता है.. मैं फ़ोन उठाती हु.. एक मेल भेजनी थी.. भूल गयी थी.. फ़ौरन कंप्यूटर पर जाकर.. मेल भेजती हु..याद आता है.. दूध फ़्रिज़ में रखना है..किचन कि तरफ चली जाती हू.. बाहर हल्की हल्की बारिश हो रही है.. खिड़की को बंद कर दू वरना फर्श गीला हो जाएगा.. घोष बाबू आते है.. मिठाई खिलाओ मैडम.. आपकी किताब बेस्ट सेलर चुनी गयी है..

ये तो मैं पहले से ही जानती थी घोष बाबु..

यकीन नही आता मैडम... इतना सब कुछ कैसे कर लिया आपने..

ज़िंदगी का पहिया है..घोष बाबू... और पहिया चलाने में तो महारत हासिल है मुझे..

ठीक ही कहा मैडम.. पर मुझे लगा था आप कभी कर नही पाएगी..

मेरे गालो पर एक नन्ही मुस्कुराहट ने जन्म लिया.. हौसले आकर के आँखो में उतर गये.. बारिश क़ी बूँदो क़ी ठंडक दिल में महसूस हो रही थी.. घोष बाबू कुछ बोले थे.. एक और बार वो सवाल गूंजा था मेरे कानो में.. पर अब मुझे फ़िक्र नही थी.. घोष बाबू के सवाल का जवाब मेरे हाथ में था... मेरी किताब.. प्रतिध्वनि..

Monday, February 9, 2009

हरीश बैंड प्रेज़ेंट्स... तेरा इमोशनल अत्याचार. ( U/A पोस्ट)

शहर की सबसे बड़ी कोठी.. बाहर लंबा सा बगीचा.. बगीचे में फव्वारा अपनी चरम पर.. अंदर घुसते ही महलनुमा हॉल.. ड्रॉयिंग रूम में एक एक चीज़ करीने से रखी हुई.. संग मरमर का फर्श.. जिसमे आप अपनी शक्ल देख सकते है.. महकती हुई मोमबत्तिया.. फूलो से भरे वास..

कुल मिलाकर वो सारी चीज़े जो किसी भी मकान को आलीशान का नाम देती है.. उस घर में एक टाय्लेट भी है.. जिसके कमोड को पिछले सात महीनो से धोया नही गया है.. आप वहा जाते है तो आपका हाथ अपने आप आपके मुँह पर चला जाता है.. आप साँस रोक लेते है.. और कोशिश करते है की जितना जल्दी हो आप वहा से बाहर निकले...

आप बाहर जाकर किसी से कहते है.. उनके घर का टाय्लेट बहुत ही गंदा है.. आप बिल्कुल सच कहते है... पर वो बुरा मान जाते है.. कहते है आपने हमारे मकान के बगीचो को नही देखा.. इतने मंहगे फर्नीचर को नही देखा.. आपको हमारे टाय्लेट की गंदगी नज़र आई बस..

कट इट.. एक्सीलेंट शॉट.. स्पॉट कहा है? मेकअप दादा को बोलो मैडम का मेकअप ठीक करे.. और मुझे अख़बार लाकर दो..

अख़बार में लिखा है.. बिग बी ने कहा स्लमड़ोग मिलेनियर में भारत की गंदगी दिखाई है जो की ग़लत है..

चलो दूसरे सीन की तैयारी करो.. बारात का सीन है.. बैंड वाले कहा है... अरे कौनसा बैंड है? वो कहा है हरीश बैंड ?


सर वो तो अनुराग की फिल्म के प्रीमियर शो में गये है ..

वहा क्या कर रहा है वो.......?

एक.. दो.. तीन.. चार.. छे.........

ये दिल पिघला के साज़ बना दू.. धड़कन को आवाज़ बना दू..
स्मोकिंग स्मोकिंग निकले रे धुँआ...

सीने में जलती... है अरमानो की अर्थी.. वॉट टू टेल यू डार्लिंग क्या हुआ..

अरे तौबा तेरा जलवा.. तौबा तेरा प्यार... तेरा इमोशनल अत्याचार........


अनुराग कश्यप की फिल्म देव डी का ये एक गाना ज़ुबान पर गुड की डली सा चढ़ता है.. फिल्म में देवदास उपन्यास से किरदारो के नाम उठाए गये है बस.. बहुत से लोग नाकाम होते है और ज़िंदगी बर्बाद करते है.. फ़िर क्या है जो अनुराग की देव डी में हट के है... वो ये कि इस फिल्म की पारो शादी के बाद देव दास को भूलकर अपने पति की पहली पत्नी के बच्चो को अपना बच्चा मान लेती है..उसका पति भी उसे खुश रखता है..पारो एक खुशहाल ज़िंदगी जीती है..

चंदा उर्फ चंद्रमुखी और देव डी अपनी ज़िंदगी में की गयी ग़लतियो से उबरकर फिर से ज़िंदगी शुरू करते है... जबकि शरत बाबू की देवदास में देवदास प्यार में अपनी ज़िंदगी बर्बाद कर देता है..

फिल्म बताती है की ग़लत राहो पर जाकर भी इंसान सुधार सकता है.. अगर उसे सुधरने का मौका दिया जाए...

फिल्म में चंदा देव डी से कहती है.. "मेरा एम एम एस बना था.. वो किसी टी वी में तो आया नही.. फिर लोगो को कैसे पता चला की इसमे मैं हू.. इसका मतलब सबने डाउनलोड करके देखा.. मज़े सबने लिए देखकर और बाद में मुझे स्लॅट बोला.. " इस संवाद ने एक स्वस्थ समाज के चेहरे से सारे नकाब उखाड़ फेंके.. और आधी दुनिया को नंगा कर दिया...

लीना के पिता उसकी माँ से कहते है की इसने सब अपनी मर्ज़ी से किया मैने खुद वो वीडियो देखा था.. तब लीना अपनी पिता से पूछती है की आपने अपनी बेटी को इस तरह से कैसे देख लिया..वो कोई जवाब नही दे पाते इस बात का और लीना के साथ जो हुआ उसके लिए उसके कायर पिता आत्म हत्या कर लेते है..

लीना अपनी गलती मान लेती है.. पर उसी के घर वाले उसका साथ नही देते.. उसके दोस्त उसे छोड़ देते है.. तब लीना चंदा बनती है और अपनी ज़िंदगी जीती है.. अपनी पढ़ाई पूरी करती है.. और संस्कृति और आदर्शो के इस देश में लोगो की हवस मिटाने का काम करती है..

फिल्म का अंत इतना जबरदस्त है.. की खड़े होकर ताली बजाने का मन करता है..अंत में चंदा प्रेम के लिए सब कुछ छोड़कर फिर से देव डी के साथ एक अच्छी ज़िंदगी शुरू करती है... वही देव डी भी चंदा के साथ अपनी ज़िंदगी को नये सिरे से शुरू करता है.. यही वो वजह है जहा शरत चंद्र के देवदास और अनुराग के देव डी में घोर अंतर नज़र आता है.. जहा देवदास पारो के प्यार में नाकाम होकर ज़पनी ज़िंदगी खराब कर लेता है.. वही देव डी चंदा से प्यार करके अपनी ज़िंदगी शुरू कर लेता है..

अरे क्या हो रहा है.. दूसरा सीन शुरू करो भाई.. ओके.. रॉलिंग केमेरा.. एक्शन..

मुझे नही पता.. कुछ भी करो.. मैं इस टॉयलेट को टॉलरेट नही कर सकती... ऐसे कैसे कोई हमारे घर के टॉयलेट के बारे में किसी को बता सकता है..

लेकिन माया तुम खुद सोचो.. टॉयलेट गंदा तो है ही.. हम इससे इनकार नही कर सकते..

हमारा टॉयलेट गंदा है.. तो क्या हुआ है.. इसे सबके सामने जाकर चिल्लाते हुए ये कहना की हमारा टॉयलेट गंदा है.. ये भी तो ठीक नही..

कट इट... बहुत अच्छे मैडम.. बहुत बढ़िया शॉट दिया.. चाय लाओ यार कोई.. अखबार कहा रख दिया.. उस देव डी का रिव्यू तो देखू..

देव डी एक बोल्ड फिल्म है.. आप इसे परिवार के साथ नही देख सकते.. ऐसी फ़िल्मे हमारी संस्कृति के खिलाफ है.. इससे हमारे बच्चो पर बुरा असर पड़ेगा..

Wednesday, February 4, 2009

तुमको भी कैसे नींद आएगी ?

तुमको भी कैसे नींद आएगी ?

ये एक फिल्म के गीत के मुखड़े की दूसरी लाइन है.. पहली लाइन इन दिनो सभी न्यूज़ चैनल पर चल रही है.. 'खोया खोया चाँद'.. एक लड़की.. लड़की? औरत.. का चाँद कही खो गया है.. न्यूज़ चैनल वाले हलकान हुए जा रहे है. छाती पीट रहे है.. चाँद खो गया.. चाँद खो गया..

अमीना आलम का बेटा दंगो में कही गुम हो गया था.. कितने सालो से वो चक्कर लगा रही है दफ़्तरो के उसका बेटा पता नही कही खो गया है.. पागल है बुढ़िया.. सोचती है टी वी वाले उसके भी घर आएँगे.. उसके चाँद को ढूंड लाएँगे.. जानती नही.. उसके घर का रास्ता लंबा है.. टी वी वालो को तो शॉर्ट कट चाहिए...

एक साहब बरसो तक छोटे मोटे अभियान चलाकर अपनी टीम बनाते है.. उनका कोई भतीजा आकर निर्दोषो को मारता है.. रातो रात अख़बारो की सुर्ख़ियो पर राज करने लगता है.. सब उसके बारे में बात करने लग जाते है...

हमने कई बार देखा होगा.. बच्चा नीचे गिरता है तब नही रोता है.. जैसे ही उसे कोई अपना दिख जाए वो रोना शुरू कर देता है.. अगर उस पर ध्यान नही दिया जाए तो और ज़ोर से रोता है.. और अगर आप ध्यान दिए बिना निकल जाए वहा से...... तो बच्चा चुप हो जाता है.. बच्चा हमेशा रो तो नही सकता ना...

लेकिन हम ग़लती कहा करते है?? हम ध्यान दे देते है.. जैसे ही बच्चा रोता है.. हम पुचकारते है.. बेटा कहा लगी.. हमे बताओ.. और बच्चा रोता जाता है.. हम ध्यान देते जाते है...

ये ध्यान बटोरने वाली आदत खराब है.. बच्चा बड़ा होकर किसी पब या बार में घुस कर लोगो को मार पीट कर भी ध्यान बटोरने की कोशिश कर सकता है..

तभी तो मुझे वो गाना याद आता है....... तुमको भी कैसे नींद आएगी.....

बातो बातो में बताना भूल गया


कॉफी विद कुश का सीजन 2 आ रहा है.. और इस बार का पहला ही एपिसोड ब्लॉग जगत की एक धमाके दार सख्शियत के साथ होने वाला है वो भी एक नयी थीम के साथ जिसका नाम है 'टोस्ट विद टू होस्ट' यानी की दो मेजबान के साथ फँसने वाले है हमारे इस बार के मेहमान.. दूसरा मेजबान कौन है? इस के बारे में आप आइडिया लगाइए..

लेकिन मैं आपको बता दू की हमारे मेहमान भी कम नही है.. बस थोड़ा सा इंतेज़ार कीजिए... अभी हम चलते है... दसविदानिया....